Friday, 8 October 2010

ज्ञान के मोती

दिल्ली में सत्य साईबाबा अंतर्राष्ट्रीय केन्द्र में श्री श्री रवि शंखर द्वारा दिये ज्ञान से कुछ अंश

03 Oct 2010 10:33 PM PDT


प्रश्न: अगर ईश्वर हमारे भीतर ही है तो बचपन में हमें बाहर मंदिर में पूजा करना क्यों सिखाया जाता है? हमें अपने भीतर ही ईश्वर को ढूँढना क्यों नहीं सिखाया जाता? अगर हमें बचपन से ही यह सिखाया जाता तो कितना आसान हो जाता।
श्री श्री रवि शंकर: हाँ, परपंरा को समझने में कहीं गलती हो गई। पहले 8-9 साल के बच्चे को सबसे पहले जो सिखाया जाता था - वहथा गायत्री मंत्र का जाप। और क्या करते थे इसके दौरान? इस भाव से जप करते थे कि सब मेरे भीतर ही है। इसीलिए इसे ब्रह्मउपदेश कहते थे। जैसे सूरज हमारे भीतर और बाहर है, वैसे ही आध्यात्मिक सूरज तुम्हारे भीतर है। तो चमकता हुआ सूरज बताता हैकि तुम्हारे भीतर भी रोशनी देने वाला ऐसा ही सूरज है। बच्चे को पहले ध्यान और फ़िर कुछ अनुष्ठान (ritual) सिखाये जाते थे।अनुष्ठान में भी कुछ सार है। हम उन्हे बिल्कुल अनदेखा नहीं कर सकते। उनके पीछे वैज्ञानिक गहराई है और उन्हें रखने का एककारण है। उनसे एक वातावरण बनता है, भाव उदय होता है। मन हमेशा बाहर की वस्तु से जुड़ता है। मेरे आसपास कितना आकाश तत्व है, पर मन उससे नहीं जुड़ता। तुम उससे संबंध जोड़ते हो जिसे तुम देख सकते हो, सुन सकते हो या बात कर सकते हो। इसलियेलोगों ने यह मूर्तियाँ बनाई ताकि भाव जग सके। अगर गहराई से देखें तो मंदिर के बाहर रखी जाने वाली मूर्तियाँ एक वैज्ञानिक दिमागकी रचना है। जब पहले मूर्ति के अंगो पर ध्यान केन्द्रित करते हो और फ़िर ध्यान में गहरे उतरते हो तो मन से वो छाप धुल जातीहै।

सारी दुनिया में तुम पाते हो कि हर धर्म के साथ कुछ प्रतीक जुड़े हैं। सिख गुरु ग्रन्थ साहिब से जुड़े हैं, जैन महावीर भगवान की मूर्तिसे जुड़े हैं और बौद्ध धर्म के लोग बुद्ध से जुड़े हैं। इसी तरह इस्लाम धर्म के लोग भी...मस्जिद को देखते ही मन में एक भाव जगता हैकि नहीं? कुरान को देखते ही मन में एक भाव उठता है कि नहीं?

अगर हम एक किताब के साथ अपना भाव जोड़ सकते हैं तो राम की मूर्ति से क्यों नहीं! मूर्ति है ही इतनी सुंदर कि अपने आप हीभाव उमड़ता है। इन सब चीज़ों के पीछे एक गहरा मतलब छिपा है। नहीं तो इस देश में इतने विद्वान रहे हैं, वो यह सब हटाने केलिए कह सकते थे। पर उन्होने ऐसा नहीं किया। क्यों? उन्हे मालूम था कि कुछ लोगों को इससे फ़ायदा हो रहा है। पर अगर आप इनसब के ऊपर उठना चाहते हैं तो आप वेदान्त की ओर चलते हैं - अद्वैत ज्ञान। अद्वैत (Non-dual existence) का ज्ञान - द्वैत से अद्वैत -उसमें स्थिर होते हैं।

Sunday, 12 September 2010

ज्ञान के मोती



प्रश्न : मैंने अपने जीवन के कई वर्ष बर्बाद कर दिये हैं। कम से कम, अब मैं कुछ करना चाहता हूं और सफल होना चाहता हूं। मैं ६० साल का हूं, क्या अब बहुत देर हो चुकी है?

श्री श्री रवि शंकर : नहीं! कभी भी देर नहीं हुई होती, बिल्कुल नहीं, चिंता मत करो। भूतकाल पर अफ़सोस मत करो। अब भी देर नहीं हुई है। मुस्कुराओ, खुश रहो, हां...तुम सही जा रहे हो, सही रास्ते पर हो और सही जगह पर हो। आगे बढ़ो! बहुत से काम करने हैं और मुझे बहुत सी मदद की आवश्यकता है। बहुत सारे हाथों को साथ लेकर ये बड़ा काम करना है। ठीक है! पूरी दुनिया को एक परिवार के रूप में साथ लाना है - इसमें हम सब की बहुत अहम भूमिका है। चलो मिल कर हम सब इस काम को करते हैं।

प्रश्न : प्रिय गुरुजी, कृपया सलाह देकर मेरी मदद कीजिये। मेरे पति कंप्यूटर गेम्स के दीवाने हैं और वो पूरी रात उन्हें खेल सकते हैं। मैं उनकी इस तीव्र इच्छा से छुटकारा कैसे दिलाऊं, और इस अवस्था में मैं उनकी क्या मदद कर सकती हूं? बहुत बहुत धन्यवाद!

श्री श्री रवि शंकर: पूरी रात कंप्यूटर गेम्स! एक काम करो - उन्हें एक कमरे में बंद कर दो और पूरा दिन कंप्यूटर गेम्स खेलने को कहो, ना कि केवल रात को ही। अगर वो अपने आप को एक कमरे में बंद कर के दिन रात खेल सकते हैं - एक पूरा दिन...तीन दिन बाद, चौथे दिन वो कंप्यूटर गेम्स को अलविदा कह देंगे।

प्रश्न : प्रिय गुरुजी, मैंने सुना है कि कुछ लोग बिना भोजन के जीने की तैयारी कर रहे हैं। क्या ये उचित है?

श्री श्री रवि शंकर : कुछ लोग भोजन के बिना जीते हैं, पर उनमें बहुत शक्ति नहीं होती, वे कुछ खास करते नहीं हैं। अगर तुम एक नाज़ुक सी गुड़िया की तरह कहीं बैठ कर कुछ ना करना चाहते हो, तो तुम्हें भोजन की ज़रूरत नहीं है।कुछ लोगों ने बहुत समय तक इसका अभ्यास किया है। मैं ऐसे एक व्यक्ति को जानता हूं जो यहां आश्रम में आया था। उसने कहा कि उसने पिछले ३० सालों से कुछ न के बराबर खाया था।
ठीक है, ऐसा अभ्यास करने में तुम्हें कितना समय लगा? उसने कहा, १७ साल। १७ साल केवल सूर्य को देखता रहा और धीरे धीरे भोजन को कम करता रहा, फिर एक ऐसा समय आता है जब कुछ भी खाने की ज़रूरत नहीं पड़ती; पर उसने इसके अलावा जीवन में कुछ भी हासिल नहीं किया है। तो अगर तुम इसे ही अपने जीवन का ध्येय बनाना चाहते हो कि बिना खाये रहने का अभ्यास करो, तो ठीक है! तुम ऐसा कर सकते हो, इसमें कोई शक नहीं है। देखो, कुछ लोगों के साथ ऐसा स्वाभाविक रूप से हुआ है। कुछ लोगों का शरीर ही प्रकृति ने ऐसा बनाया है कि उन्हें खाना नहीं पड़ता। जब वे प्रसन्न रहते हैं और ध्यान करते हैं तो स्वाभाविक रूप से भोजन की मात्रा कम हो जाती है। मुझे भारत की दो महान हस्तियों की याद आ गई जो कि समकालीन थे - भगवान बुद्ध और भगवान महावीर
भगवान महावीर कुछ नहीं खाते थे, ऐसा कहा जाता है कि वे साल में केवल एक बार खाते थे, या, तीन बार खाते थे, ऐसा कुछ कहा है। उन्हें भोजन करने की आवश्यकता नहीं लगती थी। वे भी गौतम बुद्ध या भगवान बुद्ध की तरह एक राजकुमार थे और एक राजकुमार होते हुये भी जीवन का अर्थ जानने के लिये निकल गये थे। बहुत ही कम बार उन्होंने भोजन किया, किसी ने भोजन लाकर उन्हें अर्पण किया तो उन्होंने खा लिया।
तो, भगवान बुद्ध ने भी ये प्रयोग किया; उन्होंने भी कहा, ‘ठीक है, मैं भी नहीं खाऊंगा और जीवन का अर्थ खोजूंगा। बुद्ध ने ज़बरदस्ती भोजन नहीं किया और उनका शरीर इतना कमज़ोर पड़ गया कि वे ना बैठ सकते थे, ना चल सकते थे और ना ध्यान ही कर सकते थे, वे बहुत बेबस हो गये थे। उस समय उन्हे एक भक्त ने खीर दी। उन्होंने थोड़ी खीर खाई, और कुछ प्राण आये। तब बुद्ध ने घोषणा की कि अधिक उपवास करना बेकार है! जितना चाहिए, महिने में एक यां दो बार उपवास उचित है। उन्होंने कहा कि उपवास करने से आत्मज्ञान नहीं प्राप्त होता है। भगवान कृष्ण ने भगवद गीता में साफ़ शब्दों में कहा है कि अधिक खाने वाले के लिये भी योग नहीं है और ना ही बिल्कुल ना खाने वाले के लिये ही है। योग ऐसे व्यक्ति के लिये नहीं है जो आलसी है और कुछ नहीं करता और ना ही ऐसे व्यक्ति के लिये है जो बहुत अधिक काम करता है, ‘युक्ताहार विहारस्य’। उसी तरह योग ना तो उसके लिये है जो बिल्कुल नहीं सोता और ना ही उसके लिये है जो हर समय सोता ही है।

योग उसके लिये है जो कि मध्य मार्ग पर चलता है, और उसे दुख से, पीड़ा से, कष्ट से बाहर निकालता है। जीवन में दुख से बाहर आने की ही कोशिश रहती है और हम ऐसा कैसे कर सकते हैं? ‘युक्ताहार विहारस्य युक्त चेष्टस्य कर्मसु युक्त स्वप्नबोधस्य, योगो भवति दुखा।’ जो भोजन करने में, कर्म करने में, सोने में, विश्राम करने में मध्य मार्ग पर चलता है, योग उसी के लिये है। योग से आत्मज्ञान होता है। योग से ऐसी स्थिति में पंहुचते हैं कि दुख से मुक्ति हो जाती है।

मध्य मार्ग का क्या अर्थ है? दिन में तीन बार भोजन करना मध्य मार्ग है, दो बार भोजन करना मध्य मार्ग है। एक बार भोजन करना? मध्य मार्ग? मध्य मार्ग क्या है ये आपको देखना है।

जब भूख लगे तब खाओ, उतना ही खाओ जितना आवश्यक है। आर्ट आफ़ लिविंग ने तुम्हें इतनी बढ़िया साधना पद्दत्ती दी है जो कि आज के व्यस्त जीवन के अनुकूल है, तुम्हारे शरीर के अनुकूल है, वातावरण के अनुकूल है, सामाजिक और सांस्कृतिक वातावरण के अनुकूल है।

Sunday, 5 September 2010

NAVRATRI


पूज्य श्री श्री रविशंकर द्वारा

नवरात्रि का त्योहार अश्विन(शरद) की शुरुआत में और चैत्र (वसंत) की शुरुआत में प्रार्थना और उल्लास के साथ मनाया जाता है. यह काल आत्म निरीक्षण और अपने स्रोत की ओर वापस जाने का समय है. परिवर्तन के इस काल के दौरान, प्रकृति भी पुराने को झड़ कर नवीन हो जाती है; जानवर सीतनिद्रा में चले जाते हैं और बसंत के मौसम में जीवन वापस नए सिरे से खिल उठता है।
वैदिक विज्ञान के अनुसार, पदार्थ अपने मूल रूप में वापस आकर फिर से बार बार अपनी रचना करता है। यह सृष्टि सीधी रेखा में नहीं चल रही है बल्कि वह चक्रीय है, प्रकृति के द्वारा सभी कुछ का पुनर्नवीनीकरण हो रहा है - कायाकल्प की यह एक सतत प्रक्रिया है. तथापि सृष्टि के इस नियमित चक्र से मनुष्य का मन पीछे छूटा हुआ है । नवरात्रि का त्यौहार अपने मन को वापस अपने स्रोत की ओर ले जाने के लिए है।
उपवास, प्रार्थना, मौन और ध्यान के माध्यम से जिज्ञासु अपने सच्चे स्रोत की ओर यात्रा करता है। रात को भी रात्रि कहते हैं क्योंकि वह भी नवीनता और ताज़गी लाती है। वह हमारे अस्तित्व के तीन स्तरों पर राहत देती है – स्थूल शरीर को, सूक्ष्म शरीर को, और कारण शरीर को। उपवास के द्वारा शरीर विषाक्त पदार्थ से मुक्त हो जाता है, मौन के द्वारा हमारे वचनों में शुद्धता आती है और बातूनी मन शांत होता है, और ध्यान के द्वारा अपने अस्तित्व की गहराइयों में डूबकर हमें आत्मसाक्षात्कार मिलता है।
यह आंतरिक यात्रा हमारे बुरे कर्मों को समाप्त करती है। नवरात्रि आत्मा अथवा प्राण का उत्सव है जिसके द्वारा ही महिषासुर (अर्थात जड़ता), शुम्भ-निशुम्भ (गर्व और शर्म) और मधु-कैतभ (अत्यधिक राग-द्वेष) को नष्ट किया जा सकता है। वे एक दूसरे से पूर्णत: विपरीत हैं, फिर भी एक दूसरे के पूरक हैं। जड़ता, गहरी नकारात्मकता और मनोग्रस्तियाँ (रक्तबीजासुर), बेमतलब का वितर्क (चंड-मुंड) और धुँधली दृष्टि (धूम्रलोचन्)को केवल प्राण और जीवन शक्ति ऊर्जा के स्तर को ऊपर उठाकर ही दूर किया जा सकता है।
नवरात्रि के नौ दिन तीन मौलिक गुणों से बने इस ब्रह्मांड में आनन्दित रहने का भी एक अवसर है। यद्यपि हमारा जीवन इन तीन गुणों के द्वारा ही संचालित है, हम उन्हें कम ही पहचान पाते हैं या उनके बारे में विचार करते हैं। नवरात्रि के पहले तीन दिन तमोगुण के हैं, दूसरे तीन दिन रजोगुण के और आखिरी तीन दिन सत्त्व के लिये हैं। हमारी चेतना इन तमोगुण और रजोगुण के बीच बहती हुई सतोगुण के आखिरी तीन दिनों में खिल उठती है। जब भी जीवन में सत्व बढ़ता है, तब हमें विजय मिलती है। इस ज्ञान का सारतत्व जश्न के रूप में दसवें दिन विजयदश्मी द्वारा मनाया जाता है।
यह तीन मौलिक गुण हमारे भव्य ब्रह्मांड की स्त्री शक्ति माने गये हैं। नवरात्रि के दौरान देवी माँ की पूजा करके, हम त्रिगुणों में सामंजस्य लाते हैं और वातावरण में सत्व के स्तर को बढ़ाते हैं।
हालांकि नवरात्रि बुराई पर अच्छाई की विजय के रूप में मनायी जाती है, परंतु वास्तविकता में यह लड़ाई अच्छे और बुरे के बीच में नहीं है। वेदांत की दृष्टि से यह द्वैत पर अद्वैत की जीत है। जैसा अष्टावक्र ने कहा था, बेचारी लहर अपनी पहचान को समुद्र से अलग रखने की लाख कोशिश करती है, लेकिन कोई लाभ नहीं होता। हालांकि इस स्थूल संसार के भीतर ही सूक्ष्म संसार समाया हुआ है, लेकिन उनके बीच भासता अलगाव की भावना ही द्वंद का कारण है। एक ज्ञानी के लिए पूरी सृष्टि जीवन्त है जैसे बच्चों को सबमें जीवन भासता है ठीक उसी प्रकार उसे भी सब में जीवन दिखता है। देवी माँ या शुद्ध चेतना ही सब नाम और रूप में व्याप्त हैं। हर नाम और हर रूप में एक ही देवत्व को जानना ही नवरात्रि का उत्सव है। अतः, आखिर के तीन दिनों के दौरान विशेष पूजाओं के द्वारा जीवन और प्रकृति के सभी पहलुओं का सम्मान किया जाता है।
काली माँ प्रकृति की सबसे भयानक अभिव्यक्ति हैं। प्रकृति सौंदर्य का प्रतीक है, फिर भी उसका एक भयानक रूप भी है। इस द्वैत यथार्थ को मानकर मन में एक स्वीकृति आ जाती है और मन को आराम मिलता है।
देवी माँ को सिर्फ बुद्धि के रूप में ही नहीं जाना जाता, लेकिन भ्रांति के रूप में भी; वह न सिर्फ लक्ष्मी (समृद्धि) हैं, वह भूख (क्षुधा) भी और प्यास (तृष्णा) भी हैं। सम्पूर्ण सृष्टि में देवी माँ के इस दोहरे पहलू को पहचान कर एक गहरी समाधि लग जाती है। यह पच्छम की सदियों पुरानी चली आ रही धार्मिक संघर्ष का भी एक उत्तर है। ज्ञान, भक्ति और निष्काम कर्म के द्वारा अद्वैत सिद्धि प्राप्त करी जा सकती है अथवा इस अद्वैत चेतना में पूर्णता की स्थिति प्राप्त करी जा सकती है।